About Us

Nishikant, adv.nishaikant

जीवन नदी है और नदी पत्थर से लड़ने लगे तो, वह समुद्र तक नहीं पहुंच पाएगी, बुद्धिमत्ता संघर्ष में नहीं प्रवाह में है।

नमस्कार ! मैं , निशिकांत B.A . (हिंदी विशेष) दिल्ली विश्वविद्यालय , B.Ed इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली  , M.A. (हिंदी) दिल्ली विश्वविद्यालय, LL.B चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय। यह फिलहाल मेरी कुछ डिग्रियां है , जो आपसे साझा किया।

व्यक्तित्व से लेखक और शिक्षक रहा हूं, चुकी बचपन से ही साहित्य से जुड़ाव था। पिताजी दिल्ली शिक्षा विभाग में हिंदी विषय के प्रवक्ता (Lecturer) रहे है। घर में साहित्यिक वातावरण रहने के कारण, साहित्य से जुड़ना बालक का स्वाभाविक हो जाता है। कुछ समय दिल्ली शिक्षा विभाग में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। लंबे अरसे से ऑनलाइन के माध्यम से अपने लेखनी को सुचारू रूप से जीवित रखा। मेरे अनेकों वेबसाइट जो विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न विषयों पर आधारित है, जिसमें मेरा पसंदीदा वेबसाइट हिंदी विभाग रहा है। यहां हिंदी विषय पर अपनी लेखनी का कार्य करता हूं। इस वेबसाइट का एकमात्र उद्देश्य विद्यालय और विश्वविद्यालय के छात्रों तक उनके पाठ्यक्रम और जीवन से संबंधित लेख उपलब्ध करा सकूँ।

जीवन में परिवर्तन नित्य-निरंतर होते रहते हैं, जिसे मानव को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। विधि का विधान मानकर आगे बढ़ाना चाहिए।  वर्तमान समय में कुछ परिवर्तन पीड़ा देती है, किंतु जब आगे हम इसी घटना को देखते हैं तो हमें ज्ञात होता है, बीते वर्षों में विधि ने जो हमारे लिए योजना बनाई थी, वह किसी प्रयोजन से थी। हमें क्षणिक दुख आवश्यक होता है, किंतु यह अकारण नहीं होता।

शायद बचपन से पिताजी की आशा थी मेरे बच्चे वकालत में आए, जिसे ईश्वर ने एक उम्र पर आकर हमें यह मार्ग दिया। इस मार्ग पर चलकर हम न्याय के हित में अपने बोली को मुखर कर सकें। यही कारण है आज हम पंचमुखी एसोसिएट्स के नाम से कार्य कर रहे हैं।

हमारा उद्देश्य विधि शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना है। उस व्यक्ति तक कानूनी सहायता पहुंचाना है जो न्याय की आशा में सत्य मार्ग पर विश्वास करता है। इस आशा में मुकदमा लड़ता है कि अंततोगत्वा विजय अवश्य प्राप्त होगी।हम इस विश्वास को और मजबूत करने के लिए आपके साथ जुड़ना चाहते हैं, ताकि सत्यमेव जयते का नारा कमजोर ना हो।

धन्यवाद

हमसे जुड़े  – फेसबुक , ट्विटर , इंस्टाग्राम , व्हाट्सप्प